☰
Bihar

बिहार में कांग्रेस ने किया बड़ा सांगठनिक फेरबदल, प्रियंका गांधी के साथ काम कर चुके प्रदीप को दी जिम्मेवारी

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: कांग्रेस ने बिहार में बड़ा सांगठनिक बदलाव किया है. इसके तहत पार्टी ने बिहार में प्रभारी सचिव को हटाते हुए तीन नए सचिव की नियुक्ति की है. इस संबंध में कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सूचना जारी कर दी है. जारी सूचना के अनुसार अब प्रदीप नरवाल, प्रो प्रकाश सोनावने और महबूब पाशा को बिहार के सचिव की जिम्मेदारी दी है. तीनों नेता अब बिहार में कांग्रेस और उसके संगठनात्मक कार्यों की निगरानी करेंगे. तीनों नेताओं में रेडियो नरवाल पहले प्रियंका गांधी की टीम में काम कर चुके हैं.

इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने बिहार के दो नेताओं की जिम्मेदारी बढ़ा दी है. बिहार मीडिया विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार पासवान और बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुंजन पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है. अजय कुमार पासवान को मध्य प्रदेश तथा गुंजन पटेल को पश्चिम बंगाल में प्रभारी सचिव बनाया गया है.

कांग्रेस की तरफ से जारी सूचना के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार के साथ ही कई अन्य राज्यों में भी सांगठनिक बदलाव किया है. जिसमें बिहार में प्रभारी सचिव बनाए गए प्रदीप नरवाल युवा नेताओं में शामिल हैं और उनका काफी प्रभाव है. उन्होंने JNU में भी सक्रिय राजनीति की और फिर प्रियंका गांधी के साथ काम किया है.

TagsBihar