रांची(RANCHI): छात्र आंदोलन के दौरान AK 47 इस्तेमाल मामले में बिहार में राजनीति तपिश बढ़ गई है. एक तरफ राज्य सरकार ने सिवान के DM को बदल दिया तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव सरकार पर हमला बोला है.सोशल साइट एक्स पर सवालों की लिस्ट डाली है. जिसमें AK47 को लेकर कई सवाल किए गए है. वहीं तेजस्वी के सवाल पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार AK47 मामले में एक्शन में है. जवान को निलंबित कर कार्रवाई की जा रही है. लेकिन छात्रों के मुद्दे को लेकर अब अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश तेजस्वी कर रहे है.
भाजपा प्रदेश महामंत्रीसह प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रीति शेखर ने कहा कि घटना के 20 दिन बाद तेजस्वी यादव को छात्रों की याद आई है. तेजस्वी इसपर राजनीतिक अवसरवादिता का परिचय दे रहे हैं जबकि AK 47 चलाने वाले जवान को तुरंत निलंबित करते हुए सरकार ने जाँच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की एन डी ए सरकार सुशासन को स्थापित करते हुए किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित कार्रवाई कर रही है.
तेजस्वी यादव छात्रों के मुद्दे के जरिए अपनी राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश कर रहे है. छात्र और जनता दोनों देखर ही है. ऐसे मुद्दे पर सरकार ने एक्शन दिखाया है. लेकिन तेजस्वी यादव अब नींद से जाग कर इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे है. यह सरकार सम्राट चौधरी की सरकार है यहाँ अपराध और गलत करने वालों पर तुरंत एक्शन होता है. तेजस्वी यादव यह भूल गए की उनकी पार्टी की सरकार में सत्ता के संरक्षण में हत्या कराई जाती थी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के घर से अपराधियों का लिंक मिलता था. यह बात भी याद करें.
अब सम्राट की सरकार में अपराधियों का हिसाब किताब तैयार है. कोई अपराध करने की कोशिश करता है तो पुलिस उससे सख्ती से निबटने को तैयार है.बेतुका सवाल से बेहतर है एक अच्छे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाए तो बेहतर होगा.
