☰
Bihar

राजधानी में हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, दो अन्य अपराधी भी गिरफ्तार

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना (PATNA): बिहार पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है. पुलिस ने अहले सुबह अपराधी का एनकाउंटर किया. बताया जा रहा है कि अपराधी के पैर में गोली लगी है जिसे अब अस्पताल पहुंचाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार राजधानी राजधानी पटना के रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र में एक गैरेज मालिक की हत्या के अरूज़ का पुलिस ने एनकाउंटर किया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बख्तियारपुर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र निवासी सौरभ सिंह का एनकाउंटर किया है. गोली मारने के बाद पुलिस ने घायल अपराधी समेत तीन को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस को उसकी तलाश रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या के मामले में थी. आरोप है कि इस हत्याकांड में सौरभ की मुख्य भूमिका थी. मामले में उसकी भूमिका की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सौरभ सिंह अपने साथियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा इलाके में पहुंचने वाला है. इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्धों का इंतजार करने लगी. बताया जा रहा है कि सौरभ अपने साथियों के साथ कल्याण बीघा रोड पहुंचा, जहां पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया.  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को देखकर आरोपी कथित तौर पर भागने लगे. इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सौरभ सिंह के पैर में गोली लगी. हालांकि, मुठभेड़ की पूरी परिस्थितियों और गोली चलने के क्रम की आधिकारिक विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जानी बाकी है.

TagsBihar