☰
Bihar

पटना में एक साथ कई होटलों में पुलिस की दबिश, गेस्ट रजिस्टर के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाला

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: राजधानी पटना के पटना जंक्शन के समीप करबिगहिया इलाके के होटल संचालकों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने दबिश दी. पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास कई होटलों की जांच की तथा संचालकों को कई निर्देश भी दिए. बताया जा रहा है कि करबिगहिया इलाके में होटलों में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और कई होटलों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. इसके साथ ही गेस्ट रजिस्टर की भी जांच की. जांच अभियान में जक्कनपुर थाना की पुलिस महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ जांच अभियान में पहुंची थी.

पुलिस टीम ने कई होटलों में लगे सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की. इसके साथ ही बिल्डिंग की संरचना और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली. इस दौरान रजिस्टर के अनुसार गेस्ट का भी सत्यापन किया. पुलिस ने होटल संचालकों को हिदायत दी कि ठहरने वाले सभी व्यक्तियों की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करें और उनकी आईडी भी जमा करवाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी छानबीन या सत्यापन की जा सके.

TagsBihar