पटना: आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरा पर आ रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली में आयोजित एक कार्यक्रम में करोड़ो रुपए की कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. सीएम सम्राट के आगमन को लेकर भाजपा समेत एनडीए पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. इस दौरान संभावना जताई जा रही है कि लाखों लोग भी जुटेंगे. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की है. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक महत्वाकांक्षी परियोजना 6 लेन सड़क पुल का उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर बिहार आ रहे हैं और इस दौरान वह कच्ची दरगाह - बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे तो वैशाली में 1243 एकड़ जमीन पर पार्क निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे. इस बीच सीएम सम्राट ने घोषणा की है कि कच्ची दरगाह - बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा जाएगा. बता दें कि करीब साढ़े किलोमीटर लंबा यह पुल पटना को वैशाली और समस्तीपुर से सीधा जोड़ता है. यह पुल वैशाली के राघोपुर को भी जोड़ता है. बता दें कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए में ताबड़तोड़ बैठकें की जा रही है और प्रशासनिक के साथ ही पार्टी और गठबंधन स्तर पर तैयारियां भी काफी तेज है.
पीएम मोदी के आगमन को लेकर एक तरफ जहां जदयू कार्यालय में एनडीए की बैठक की गई तो भाजपा कार्यालय में भी पार्टी के नेता और पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में करीब 4 लाख लोग आयेंगे, जिसकी तैयारी जोरों से की जा रही है.