Bihar

भीषण गर्मी के बीच पटना DM का बड़ा आदेश, कक्षा 1 से 5 तक स्कूल बंद

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
भीषण गर्मी के बीच पटना DM का बड़ा आदेश, कक्षा 1 से 5 तक स्कूल बंद

पटना(PATNA):बिहार झारखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है.लेकिन फिर भी हल्की फुल्की बारिश और बादल की वजह से उमस वाली गर्मी लोगों को खूब सता रही है. आलम यह है कि लोग काफी ज्यादा परेशान दिख रहे है. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है.बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है वही हिटवेव को देखते हुए पटना जिला प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है.जहां स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जिला दंडाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आदेश जारी किया है कि कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को छुट्टी दे दी जाए.

6 से 8 तक के विद्यार्थियों को स्कूल आने की अनुमती

प्रशासन के आदेश में एक से पांच कक्षा के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है तो वहीं 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को स्कूल आने की अनुमती दी गई है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना है.प्रशासन का कहना है कि स्कूलों का संचालन सुबह 10:30 बजे तक ही किया जाएगा ताकि छात्रों को दोपहर की तेज धूप में परेशान ना हो.प्रशासन का साफ कहना है कि बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. उनकी तबीयत खराब हो सकती है आईएसआई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

स्कूल प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश

प्रशासन की ओर से सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि स्कूली बच्चों के लिए प्राथमिक चिकित्सा, पीने का पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं रखें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बच्चों को बचाया जा सके.माता पिता से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों को जब भी घर से स्कूल भेजें तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं और गर्मी से बचने के हर उपाय करें.