Bihar

पटना:ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट! कई ट्रेनें हुई कैंसिल और कई के बदले गए रूट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

पटना:पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का असर रेल परिचालन पर पड़ेगा. निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के निर्धारित मार्ग में भी बदलाव किया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें.

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 1 और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी. इसके विपरीत ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 2 और 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस (मुरी होकर) 2 अक्टूबर तथा ट्रेन संख्या 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस (मुरी होकर) 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर तथा ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 10 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने का भी फैसला लिया गया है. ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को किऊल, मुंगेर और बरौनी होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को बरौनी, मुंगेर और किऊल होकर परिचालित होगी. ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किऊल, मुंगेर, बरौनी तथा ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को बरौनी, मुंगेर, किऊल होकर चलेगी.

ट्रेन संख्या 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, शेखपुरा, किऊल और झाझा के रास्ते चलेगी. वहीं 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 22, 25, 27, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को झाझा, किऊल, शेखपुरा, बिहार शरीफ और बख्तियारपुर होकर चलेगी. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 2 से 4 अक्टूबर तक खगड़िया, मुंगेर, जमालपुर, किऊल, नवादा और बंधुआ होकर तथा 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस इसी अवधि में बंधुआ, नवादा, किऊल, जमालपुर, मुंगेर और खगड़िया होकर चलेगी. 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर और 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

इसके अलावा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी 29 अगस्त 2026 तक रांची से अपने निर्धारित समय से दो घंटे देर से रवाना होगी. जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों की बंचिंग और प्लेटफॉर्म में बदलाव की समस्या से बचने के लिए रेलवे ने यह व्यवस्था की है.

 

TagsBihar