पटना: अब तक आपने एक लड़की के चक्कर में दो लड़कों की लड़ाई के बारे में देखा और सुना होगा लेकिन बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोग़रीब मामला सामने आया है, जहां एक लड़के के प्यार में पागल दो लड़की के बीच भिड़ंत हो गया. दोनों लड़कियों को समझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए. मामला तब और भी बिगड़ने लगा जब इस दौरान एक लड़की ने दूसरी के नाक ही काट लिए. मामला शुक्रवार का राजधानी पटना का है जब एक लड़का एक युवती के साथ घूम रही थी और इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें देख लिया. फिर हंगामा शुरू हो गया. मामला गर्दनीबाग थाना तक जा पहुंचा और अब थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. दोनों लड़कियां आपस में दो दो हाथ करने पर उतारू हो गए और इसी बीच उसने दांत के पूरा जोर लगाकर लड़की की नाक पर काट दिया. जिससे वह लहूलुहान हो गई. उसे इलाज के लिए एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया.
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अरवल का रहने वाला युवक जो मसौढी के एक स्कूल में क्लर्क की नौकरी करता है. उस युवक को लेकर एक युवती ने दावा किया कि उसका पिछले 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है. युवती ने दावा किया कि इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक शोषण भी किया और दो लाख रुपए भी लिए तथा शादी के लिए भी तैयार है. शुक्रवार को युवक खुद ही युवती को लेकर गर्दनीबाग थाना पहुंचा था इसी दौरान एक अन्य युवती भी अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई. इसके बाद दोनों युवतियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ता चला गया.
विवाद के दौरान एक युवती यारपुर रेलवे लाइन की ओर दौड़ पड़ी. वह आत्महत्या करने की बात कह रही थी. दूसरी युवती उसे रोकने के लिए उसके पास पहुंची. इसी दौरान आरोप है कि दोनों के बीच फिर से झड़प हुई और एक युवती ने दूसरी की नाक पर दांत से हमला कर दिया. इसके बाद घायल युवती चीखने लगी. मौके पर मौजूद लोग भी अचानक हुई इस घटना से हैरान रह गए. बताया जाता है कि नाक का कटा हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिसे उठाकर घायल युवती के साथ अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया. घायल युवती का आरोप है कि युवक की दूसरी दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रही थी. इसी विवाद को लेकर वह युवक के साथ महिला थाने पहुंची थी. दूसरी ओर, युवक के साथ आई युवती और उसके भाई को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बैठाया.
मामले को लेकर महिला थाने की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कही गई. थानेदार के कथित बयान के अनुसार, युवक और युवतियों के बीच आपसी विवाद हुआ था और मारपीट में एक युवती की नाक पर चोट आई. पुलिस के मुताबिक, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी थी. घटना के दौरान किसी ने कैमरे के सामने बयान नही