Bihar

OMG! अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाला था ITBP जवान, लेकिन उससे पहले ही उठा लिया खौफनाक कदम, देखिए VIDEO 

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सोशल मीडिया के माध्यम से रोजाना हमे कई तरह के वीडियो देखने को मिलते है जिसे देखकर कभी हम परेशान हो जाते है, तो कभी हम खुश हो जाते है लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते है जिसको देखकर हमारे होश उड़ जाते है.एक ऐसा ही वीडियो बिहार की राजधानी पटना से वायरल हो रहा है.यह वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ जा रहे है. वीडियो में एकगली दिखाई दे रही है, जहां अचानक ऊपर से एक युवक नीचे गिर रहा है.बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना के एक अस्पताल का है, जहां ITBP के एक जवान ने अस्पताल की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी.

पढ़िये कहां का है मामला

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित एशियन सिटी हॉस्पिटल का है. बताया जा रहा है कि ITBP के जवान विजय सिंह ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए.बताया जा रहा है कि विजय सिंह इलाज के लिए 3 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे उन्हें शरीर में दर्द और बुखार की शिकायत थी, जिसके कारण उनका इलाज चल रहा था.बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था और सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिलने वाली थी लेकिन इसी बीच उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

आत्माहत्या के पीछे की वजह तलाश कर रही है पुलिस ?

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.पुलिस अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर जवान ने यह कदम क्यों उठाया.

जवान की मौत कई सवाल खड़े कर रही है

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. यह घटना कई सवाल छोड़ गई है. एक ओर जवान की तबीयत में सुधार होने की बात कही जा रही थी, वहीं दूसरी ओर अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले यह कदम सभी को चौंकाने वाला है. मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी.

TagsBihar