Bihar

संजय झा और विजय चौधरी से मिले नीतीश कुमार, क्या बन रही है नई राजनीतिक रणनीति?

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA): बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है और इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. शनिवार सुबह नीतीश कुमार अचानक जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा के आवास पहुंच गए. उनके इस अप्रत्याशित दौरे को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नीतीश कुमार ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया

नीतीश कुमार के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता संजय झा के आवास पर जुट गए.कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया, जबकि नीतीश कुमार ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया.सूत्रों के मुताबिक, संजय झा से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए आमंत्रित किया.

संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा

बताया जा रहा है कि संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की तैयारी है.हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.संजय झा के आवास से निकलने के बाद नीतीश कुमार सीधे उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंचे.लगातार दो वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है.माना जा रहा है कि आगामी चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर मंथन किया जा सकता है.बिहार में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और बदलते समीकरणों के बीच जदयू नेतृत्व की यह सक्रियता कई मायनों में अहम मानी जा रही है. ऐसे में नीतीश कुमार की इन बैठकों पर राजनीतिक विश्लेषकों और विपक्षी दलों की भी नजर बनी हुई है.

TagsBihar