Bihar

बिहार की सियासत में एक बार फिर बढ़ी हलचल, विधान परिषद के चुनाव में क्या बैठ रहा गणित

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

टीएनपी डेस्क: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.  विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है.  इसके साथ ही  सियासत  का खेल भी शुरू हो गया है. बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और एक  सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है.  माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र और मंत्री दीपक प्रकाश की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है.  लेकिन आठ उम्मीदवारों पर  सस्पेंस भी बना हुआ है.  

एनडीए सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी  में

एनडीए सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है.  बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर अगले महीने चुनाव होने जा रहे है.  18 जून को मतदान होगा, 9 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया है, वही एक सीट पर इसलिए उपचुनाव होगा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद इस्तीफा देने से यह सीट खाली हुई है.  सूत्रों के अनुसार मंत्री निशांत कुमार जदयू के उम्मीदवार होंगे, वहीं दीपक प्रकाश को  भाजपा अपने समर्थन से एक सीट दे सकती है.  बाकी आठ सीटों पर एनडीए से प्रत्याशी कौन होंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.  

नए चेहरों को मिल सकता है मौका 

चर्चा तो यह है कि अब नए चेहरों को मौका मिलेगा, वहीं जदयू  भी जातिगत समीकरण के आधार पर प्रत्याशी उतार सकता है.  चिराग पासवान की पार्टी को भी एक सीट दिए जाने की चर्चा है.  संख्या बल के आधार पर 10 में 9 सीटों पर एनडीए की जीत पक्की मानी जा रही है.  महागठबंधन को भी एक सीट मिल सकता है. दरअसल, बिहार में कुछ ना कुछ चल रहा ही.  नीतीश कुमार अचानक एक्टिव हो गए है.  दूसरी तरफ एनडीए ने इस चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.  जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि मार्च 2026 में राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए  उम्मीदवारों की जीत हुई थी और इसी तरह विधान परिषद के सभी 10 सीटों पर भी एनडीए जीतेगा।  सूत्र बता रहे हैं कि उम्मीदवारों के चयन  को लेकर रविवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के बीच बैठक भी हुई है.  अब प्रत्याशियों के नाम की  घोषणा जल्द होने की उम्मीद की जा रही है.

TagsBihar