Bihar

नीतीश कुमार से मिले मोकामा विधायक अनंत सिंह, विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA) : मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. अनंत सिंह पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई. इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं. मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन किया. नीतीश कुमार ने भी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई.

क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्यों और जनता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह ने मोकामा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर नीतीश कुमार के सामने अपनी बात रखी. क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्यों और जनता से संबंधित मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. मोकामा विधानसभा क्षेत्र बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रहा है.ऐसे में क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह की नीतीश कुमार से हुई इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुलाकात के दौरान अनंत सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जरूरतों और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी भी दी.

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली

इस दौरान राजनीतिक और क्षेत्रीय विषयों पर बातचीत के साथ अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली. दोनों नेताओं की मुलाकात की सामने आई तस्वीरों में अनंत सिंह हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं जबकि नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल इस मुलाकात के बाद किसी बड़े राजनीतिक फैसले या घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि मुलाकात का मुख्य केंद्र मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य और स्थानीय समस्याएं रहीं.

 

TagsBihar