Bihar

भगवान दुश्मन के साथ भी ऐसा ना करें....रोशन सर के छोटे भाई की मौत पर बोले खान सर,देखिये वीडियो

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना(PATNA):पटना स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट के संचालक खान सर को जब रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत की खबर मिली तो पहले उन्हे विश्वास नहीं हुआ और खबर देने वाले को ही उल्टा सीधा सुना दिया.और कहा कि सोच समझकर बोला करो यह बहुत ही संजीदागी का मामला है.लेकिन जब बारी-बारी से खान सर को लोग न्युज भेजने लगे तो खान सार को विश्वास हुआ कि प्रिंस यादव की मौत कोई झूठी खबर नहीं है.रोशन सर के छोटे भाई की मौत के बाद खान सर ने एक वीडियो जारी कर संवेदना जतायी है.उन्होंने काफी भारी मन से प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि दी है. वहीं परिवार को भी सांत्वना देते हुए कहा है कि वह दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है.

पूरी संवेदना परिवार के साथ 

खान सर ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में परिवार को समझाना काफी मुश्किल है.भगवान उनको इस दुख को सहने की शक्ति दे. भगवान दुश्मन के साथ भी ऐसा ना करें.उनकी पूरी संवेदना परिवार के साथ है. परिवार को जिस भी मदद की जरूरत पड़ेगी चाहे वह किसी भी मामले से संबंधित हो वह करने को तैयार है.वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि खान सर काफी भावुक दिख रहें है और संवेदना जता रहे है. उन्होंने मीडिया से भी खास अपील है और कहा है कि सभी मीडिया बंधुओं से अपील है कि वह केवल सही खबर को ही दिखाएं क्योंकि यह काफी संजीदगी वाला मामला बन गया है.ये कोई मजाक नहीं है इसलिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मीडिया को भी गंभीर होना पड़ेगा.

आरोपियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग

खान सर ने कहा कि प्रिंस यादव की मौत के मामले में जिन पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तारी किया है उनके नाम को सार्वजनिक किया जाए.खान सर कहते हुए दिख रहे है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या हो गया... ये मामला एक गार्ड पर फायरिंग का था लेकिन कहां से कहां पहुंच गया. उन्होंने आशंका जताई है कि इस मामले में किसी तीसरे आदमी का हाथ है जो इस मामले में तूल दे रहा है उन्होंने कहा जो भी दोषी पाए जाते है उन्हें फान्सी से काम की सजा बिलकुल भी नहीं होनी चाहिए.