☰
Bihar

सोशल मीडिया में अपहरण का स्क्रिप्टिड वीडियो पोस्ट कर सरकार पर उठाया सवाल,पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार  

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

मोतिहारी:- सोशल मीडिया पर अपहरण का एक स्क्रिप्टिड वीडियो पोस्ट कर सरकार और सीएम के परिवार पर टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद इसकी जांच की गई तो पूरी घटना ही फर्जी निकल गई. जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडलर की तलाश तेज की.जिसमें     हरसिद्धि थाना  क्षेत्र के एक युवक को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.   

कैसे हुई कार्रवाई

मोतिहारी साइबर थाना में जानकारी मिलते ही वीडियो की जांच की गई साथ ही सोशल मीडिया आइडी की जांच के दौरान पूरी तरह भ्रामक पाया गया. सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र का एक युवक के द्वारा किया गया. युवक की तलाश में  पुलिस मोतिहारी रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां ट्रेन से भागने की तैयारी में खड़े युवक को दबोच लिया.

क्या है वीडियो में

वीडियो किसी पुल से एक लड़की को जबरन उठा कार में बिठाने का है.  जो बिहार एवं भाजपा सरकार पर टिप्पणी की गई. भड़काऊ लाइन लिखा गया था. फेसबुक आईडी मनीष कुमार दास के नाम संचालित है.

गिरफ्तार युवक की पोस्ट

(बिहार में जंगल राज... भाजपा के सम्राट चौधरी के शासन में राह चलती लड़की का अपहरण..... अगर ये सम्राट चौधरी की बेटी होती तो एक्शन तुरंत होता... पर क्या ही दिक़्क़त है जनता है पिसने दो इन्हें यही चाहती है भाजपा सरकार...ये बिहार है..... भाजपा के हर शासित राज्य का अपराध और गुंडों से विशेष नाता है इस खबर को पुष्टि हम नहीं करते है.)

ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीते दिनों बोले थे सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट को लेकर के बड़ी कार्रवाई की जाएगी अब मनीष कुमार दास सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी को लेकर भ्रामक पोस्ट का वीडियो और सबूत साइबर थाना के द्वारा प्राप्त किया गया है.  जिसमें कार्रवाई करते हुए भ्रामक खबर फैलाने वाला मनीष कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मनीष कुमार दास की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी के रूप में चिन्हित किया गया है.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(IPRD) के माध्यम से मोतिहारी साईबर को दी गई.साईबर डीएसपी प्रतिश कुमार ने मामले में त्वरित जांच शुरू करते हुए मोतिहारी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है.साथ ही फेसबुक आईडी चला रहा मोबाईल बरामद किया है.जांच के दौरान वीडियो का मूल स्रोत इंस्टाग्राम यूजर आईडी isa007stund बंगाल का निवासी है.वही जांच के दौरान मोतिहारी साईबर थाना प्रथम दृष्टता से वीडियो पूरी तरह स्क्रिपटेड पाया गया है, साथी इस यूजर से पूर्व में भी कई भ्रामक पोस्ट किया जा चुका है.

मोतिहारी साइबर डीएसपी प्रतिश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन है, वीडियो का सत्यता जांच में नहीं स्क्रिप्टेट वीडियो पाया गया है. मामला संज्ञान में आते ही वीडियो का जांच कराया गया है वही फेसबुक आईडी के संचालक मनीष कुमार दास को मोतिहारी बापूधाम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. फेसबुक संचालक मनीष कुमार दास मोतिहारी बापू धाम रेलवे स्टेशन पहुँच ट्रेन के माध्यम से भागने के फिराक में था. मामले में मोतिहारी साइबर थाना में प्राथमिक दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है.