Bihar

BPSC TRE 4 पर बड़ा अपडेट, जल्द आ सकता है शिक्षक भर्ती का विज्ञापन

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA) : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती के विज्ञापन से संबंधित कुछ बिंदुओं पर शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी गई थी. शिक्षा विभाग ने आयोग द्वारा मांगी गई जानकारी उपलब्ध करा दी है.

बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई थी

जानकारी के अनुसार, शिक्षक भर्ती TRE 4 के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गई थी. अधियाचना में कुछ बिंदुओं पर आयोग ने अतिरिक्त जानकारी मांगी थी. अब शिक्षा विभाग ने उन बिंदुओं से संबंधित जानकारी भी बिहार लोक सेवा आयोग को भेज दी है. इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद TRE 4 शिक्षक भर्ती के विज्ञापन को लेकर अभ्यर्थियों की उम्मीद बढ़ गई है. माना जा रहा है कि जरूरी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग आने वाले दिनों में TRE 4 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है.

विज्ञापन जारी होने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी

हालांकि, अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी तारीख, पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए BPSC के आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करना चाहिए. आयोग की ओर से विज्ञापन जारी होने के बाद ही इन सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होगी. शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक और अपुष्ट खबरों पर विश्वास नहीं करने का अनुरोध किया है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि शिक्षक भर्ती से संबंधित किसी भी सूचना के लिए आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

TRE 4 का विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन की तारीख, योग्यता, विषयवार और श्रेणीवार पदों सहित भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी.

 

TagsBihar