Bihar

बिहार सरकार को बड़ा झटका ! महाधिवक्ता प्रशांत कुमार शाही ने दिया इस्तीफा, अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी ?

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA): रविवार को बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई, जहां बिहार सरकार के महाधिवक्ता प्रशांत कुमार शाही ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक उन्होंने स्वतः संज्ञान लेते हुए महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दिया है. आपको बता दें कि पिछले कई सालों से पीके शाही, पटना हाई कोर्ट में बिहार सरकार का पक्ष काफी मजबूती से रखते रहे थे, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया, इस बात की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है.

नए महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तेज

वहीं इस्तीफे के बाद बिहार सरकार में नए महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है.जल्द ही अब बिहार सरकार को नया एडवोकेट जनरल मिलने वाला है.आपको बता दें कि पीके शाही और बिहार सरकार के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी इनका काफी गहरा और पुराना रिश्ता है.पीके शाही बिहार के उन चुनिंदा कानून दिग्गजों में शुमार है, जिन्होंने कानून के दांवपेंच के साथ-साथ राजनीतिक मैदान में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आपको बता दें कि इससे पहले अधिवक्ता पीके शाही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है. वहां उन्होंने पर्यावरण मंत्री, शिक्षा मंत्री और योजना एवं विकास मंत्री जैसे गंभीर और जिम्मेदारी वाले पदों को बखूबी निभाया है.जब उन्होंने राजनीति से संन्यास लिया था, तो उसके बाद ही उन्होंने दोबारा पटना हाई कोर्ट में वकालत शुरू की थी और कई वर्षों से सरकार के लिए हाई कोर्ट में वकालत कर रहे थे.

अचानक इस्तिफ़ा से चर्चा का बाज़ार गर्म

पीके शाही को साल 2023 में 16 जनवरी से बिहार सरकार का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था.उस समय तत्कालीन महाधिवक्ता ललित किशोर के इस्तीफे के बाद नीतीश सरकार ने एक बार फिर पीके शाही पर भरोसा जताया था. जिसके बाद से वे बिहार सरकार का पक्ष पटना हाई कोर्ट में रख रहे थे. वहीं अचानक उनके इस्तीफे के बाद इस बात की चर्चा हो रही है कि अब बिहार सरकार के महाधिवक्ता पद की ज़िम्मेदारी कौन संभालेगा.

TagsBihar