☰
Bihar

पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव गोलीकांड में बड़ा खुलासा,पाँच लाख में दी गई सुपारी

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

पटना: जन सुराज पार्टी से जुड़े नेता और पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.  पुलिस ने दो शूटर ऋतिक और पप्पू को गिरफ्तार किया है.पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटरों को अनिल यादव की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.

मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता शंकर राय को भी गिरफ्तार किया है.  पुलिस के अनुसार, शंकर राय ने चोरी की घटनाओं से अपराध की दुनिया में कदम रखा था और उसके खिलाफ लूट, हत्या समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं. इस मामले में अब तक कुल 8 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, वारदात में शामिल एक अन्य शूटर अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कैसे रची गई, सुपारी किसने दी और इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पूर्व पार्षद पर 23 सितंबर को पटना के बुद्धा कॉलोनी में अपराधियों ने अंधाधुन गोली चलाई थी. जब वह अपने समर्थकों के साथ बैठ कर बात कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचे और तबटोड गोली चलाना शुरू कर दिया. उनके साथी कुछ समझ पाते तब तक अनिल यादव को पाँच गोली लग चुकी थी. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं अनिल को उनके सहयोगीयो ने अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद बिहार में सियासी बवाल बढ़ गया था.

जन सुराज के संस्थापन विधायक प्रशांत किशोर से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव घटना स्थल पर पहुंचे थे और इसके बाद अस्पताल पहुँच कर उनका हाल जाना था. साथ ही पुलिस और सरकार पर सवाल उठाया था.