Bihar

पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थानों के SHO बदले; 20 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कई थानों के थानाध्यक्ष (SHO) और ओपी प्रभारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस फेरबदल में करीब 20 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. कुछ अधिकारियों को नए थानों की कमान दी गई है, जबकि कुछ को पुलिस केंद्र और पर्यवेक्षी पदों पर तैनात किया गया है. इसी बीच बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन भी हुआ है. पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी होने के बाद करीब 6800 एएसआई को पदोन्नति देकर दरोगा बनाया गया है.

दानापुर और शास्त्री नगर के थानाध्यक्ष बदले

नई व्यवस्था के तहत दानापुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज को शास्त्री नगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं शास्त्री नगर के थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार को दानापुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. ब्रज किशोर सिंह को पुलिस केंद्र पटना भेजा गया है. बख्तियारपुर के थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा का तबादला जक्कनपुर थाने में किया गया है. इस बदलाव के बाद जक्कनपुर के थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार सिंह को पाटलिपुत्र थाने की कमान सौंपी गई है.

पाटलिपुत्र के थानाध्यक्ष को पर्यवेक्षी जिम्मेदारी

पाटलिपुत्र थाने के थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह को अब बेलछी-भदौर-सकसोहरा का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है. इस तरह कई अधिकारियों को थाने की जिम्मेदारी से हटाकर पर्यवेक्षण से जुड़े पद दिए गए हैं. कंकड़बाग के थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह को शाहजहांपुर-दनियावां का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है. मोकामा के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पूर्णेन्दु कुमार को बाढ़ थाने की जिम्मेदारी दी गई है. पुनपुन की थानाध्यक्ष बेबी कुमारी को दनियावां थाने की कमान सौंपी गई है. वहीं शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष बम बम कुमार का तबादला पुनपुन थाने में किया गया है.

6800 एएसआई बने दरोगा

थाना स्तर पर हुए बदलाव के साथ बिहार पुलिस के हजारों कर्मियों के लिए प्रमोशन की खबर भी सामने आई है. पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद करीब 6800 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नत कर सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा बनाया गया है. बड़े पैमाने पर हुए इस प्रमोशन और पटना में अधिकारियों के तबादले के बाद पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है.

TagsBihar