TNP DESK- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 10 जुलाई को एनडीए के सभी दलों की बड़ी बैठक बुलाई है. सूत्रों के नुसार इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगें. इस बैठक को बांकीपुर उपचुनाव,भरत तिवारी एनकाउंटर से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. भरत तिवारी एनकाउंटर भी अभी चर्चे में है. भाजपा ने अभिषेक कुमार बंटी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा कुमारी, जन सुराज ने प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव की पार्टी ने वीणा मानवी को उम्मीदवार बनाया है. 30 जुलाई को मतदान होगा.
नितिन नवीन की सीट पर होगी दिलचस्प लड़ाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा की भी प्रतिष्ठा फंसी हुई है, तो प्रशांत किशोर के राजनीतिक जीवन का यह टर्निंग पॉइंट हो सकता है. माना जा रहा है कि एनडीए एकजुट होकर बांकीपुर विधानसभा सीट पर ठोस रणनीति तैयार करेगा। इस बैठक में भाजपा जदयू ,लोक जनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष शामिल रहेंगें। मुख्यमंत्री उनसे बात कर सीधे सरकार के कामकाज का फीडबैक लेंगे, जानकारी के अनुसार इसमें सरकार के सभी मंत्री के अलावा एनडीए के वरीय नेता भी शामिल होंगें।
भरत तिवारी मामले में मंत्रियों के अलग स्टैंड पर बी हो सकती है चर्चा
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बताया है कि मुख्यमंत्री इस बैठक में जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगें। वह सीधे फीडबैक लेंगे ,अगर कोई कमी है, तो उसे जानेंगे ,आपसी समन्वय को मजबूत करेंगें। इधर ,बिहार के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर कांड में भी चिराग पासवान और नीतीश कुमार के मंत्री अशोक चौधरी ने अलग स्टैंड लिया है. सरकार के लिए यह भी परेशानी है. पहली बार सरकार के कोई मंत्री अशोक चौधरी भरत तिवारी के गांव बिलौटी पहुंचे थे. उन्होंने घटना की जानकारी ली और गंगा प्रभावित लोगों से भी मिले थे.
मंत्री के सवाल -किसके आदेश पर एसटीएफ बिलौटी पहुंची
उनको मिली सुविधाओं को देखा , वैसे अशोक चौधरी शुरू से ही कह रहे हैं कि भरत तिवारी के मामले में पुलिस ने "ओवर एक्ट" किया है. जब भारत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था, तो उसको गोली क्यों मार दी गई? किसके आदेश पर एसटीएफ बिलौटी पहुंची थी. यह सब तमाम सवाल अशोक चौधरी ने उठाया था. चिराग पासवान ने भी एनकाउंटर को गलत बताते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री से बात करेंगें इस मामले से भी इस बैठक को जोड़कर देखा जा रहा है. बांकीपुर उपचुनाव तो है ही.
