Bihar

पटना सिटी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 44 लाख का नशीला कफ सिरप जब्त, एक गिरफ्तार

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA):बिहार में नशे के खिलाफ पुलिस और एक्साइज विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में पटना सिटी इलाके में शनिवार को पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया है. बरामद नशीले सिरप की अनुमानित कीमत 44 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.बताया जा रहा है कि नशीले कफ सिरप की एक बड़ी खेप पटना सिटी इलाके में पहुंचाई गई थी. इसे यहां से अलग-अलग जगहों पर डिलीवरी किए जाने की योजना थी. इसी बीच एक्साइज विभाग और पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके में नशीले कफ सिरप की बड़ी खेप पहुंची है. सूचना मिलते ही पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम सक्रिय हुई और संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की गई.

छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद

टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया. कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले सिरप की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कितने लोग शामिल हैं. 

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों के मुताबिक, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.पटना पुलिस और एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है.

TagsBihar