पटना (PATNA): बिहार के भोजपुर जिले में भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर का मामला अभी जारी है, जहां न्यायिक जांच कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इसी अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा ऐलान किया है, जहां बिहार सरकार की ओर से दिवंगत भारत भूषण तिवारी के एक परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया गया है. वहीं, सरकार की ओर से भारत भूषण तिवारी के परिजनों को आर्थिक रूप से भी मदद दी जाएगी. इसको लेकर सोशल मीडिया पर सीएम सम्राट चौधरी ने एक पोस्ट की है, वहीं बड़ा ऐलान भी किया है.
आर्थिक मदद भी देगी सरकार
सोशल मीडिया एक्स पर सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिहार सरकार के निर्णय के आधार पर न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. आपको बता दें कि भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर पूरे देशभर में काफी बवाल मचा था. अब इस मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. एक तरफ जहां इस मामले को लेकर लोगों में उबाल था, तो वहीं इसको लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है.
पढ़िए पूरा मामला क्या है
आपको बता दें कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भारत भूषण के परिजनों की मुलाकात भी हुई थी. जहां पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास आने वाले मार्ग में हुई मुलाकात के दौरान भारत तिवारी की मां आशा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे. इस मुलाकात के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने भारत भूषण तिवारी के परिजनों को आश्वासन दिया था कि निष्पक्ष जांच की जाएगी और न्याय दिलाया जाएगा.
17 जून को हुआ था एनकाउंटर
आपको बता दें कि यह पूरा मामला 17 जून का है, जहां भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव का है. यहां पुलिस मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी को गोली लगने से मौत हो गई थी. एक तरफ जहां पुलिस ने इसे सही करार दिया था, तो वहीं दूसरी तरफ परिवार और गांव वाले इस एनकाउंटर को फर्जी बता रहे थे. इसको लेकर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि भारत भूषण तिवारी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, इसके बदले में पुलिस ने उन्हें गोली मार दी. आपको बता दें कि एनकाउंटर के तुरंत बाद एसएसपी, थानेदार समेत कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में एक तरफ जहां राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी, तो वहीं दूसरी तरफ पूरे देश में यह बड़ा मुद्दा बन गया था.
न्यायिक जांच आयोग ने मुख्यमंत्री को अंतरिम जांच रिपोर्ट सौंप दी है
आपको बता दें कि एनकाउंटर के मामले में भारत तिवारी के परिवार के सदस्यों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पूछताछ की गई है. वहीं, आयोग घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच कर रहा है. न्यायिक जांच आयोग ने मुख्यमंत्री को अंतरिम जांच रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री ने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता के साथ एक परिवार के सदस्य को नौकरी देने का फैसला लिया है.
