Bihar

बिहार बंद से पहले बड़ी कार्रवाई, जेल भेजे गए CPIML विधायक संदीप सौरभ, जानिए पूरा मामला

Samiksha Singh
Sr. Content Writer

पटना: बिहार बंद से ठीक पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. CPIMLके विधायक संदीप सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है क्योंकि विपक्ष इसे आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश बता रहा है 

 विधायक संदीप सौरभ की गिरफ्तारी के बाद पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज़ को दबाने के लिए विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई कर रही है.

बता दें कि गिरफ्तारी से पहले संदीप सौरभ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया था और युवाओं से बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की.

बता दें कि 25 जुलाई को बिहार बंद को लेकर पहले से ही राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों की तैयारियां चल रही थीं. ऐसे में संदीप सौरभ की गिरफ्तारी ने इस पूरे आंदोलन को नया राजनीतिक मोड़ दे दिया है. राज्य में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं

वहीं पालीगंज विधायक संदीप सौरभ की हुई गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए ए एसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि 22 जुलाई को पटना कॉलेज से शुरू हुए आंदोलन के दौरान जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे सहित अन्य थानों में संदीप सौरभ सहित अन्य कई प्रदर्शनकारियों को नामजद अभीयुक्त बनाया गया है और इसके साथ ही अन्य छः से सात गिरफ्तारियां हुई है. फिलहाल बिहार पुलिस के द्वारा जारी तस्वीर के माध्यम से अन्य प्रदर्शनकारियों की खोज जारी है.