☰
Bihar

पटना में बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो किसान जख्मी, एक छात्र की हालत नाजुक

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: पटना के बाढ़ इलाके में बुधवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें दो किसानों की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों ने सड़क जाम कर दिया तथा जम कर हंगामा किया. मृतकों की पहचान पैठनी चक वार्ड संख्या 3 के वार्ड सदस्य सुरेश प्रसाद और लालू कुमार के रूप में की गई, जबकि घायल छात्र की पहचान संजीत कुमार के रूप में की गई. घटना बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम बिंदटोली के समीप एनएच 31 की है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बिंदटोली के कुछ किसान ई रिक्शा पर सब्जी के कर बाजार में बेचने जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

ट्रक की टक्कर काफी तेज थी जिसकी वजह से दो किसानों की मौत हो गई जबकि एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन फानन में लोगों ने उसे बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई. बताया जा रहा है कि किसान अपनी सब्जी बेचने बाजार जा रहे थे जबकि जख्मी छात्र साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच को जाम कर दिया है और प्रशासन से ट्रक की पहचान करने और मृतक परिजनों को जल्द उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व प्रखंड प्रमुख पंकज कुमार ने बताया कि किसान प्रतिदिन पंडारक थाना क्षेत्र के पैठानी चक गांव के पास एनएच किनारे ई-रिक्शा और जुगाड़ गाड़ी पर सब्जी लोड करते हैं. मोकामा से बख्तियारपुर की ओर जा रही ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे दो किसान की मौत हो गई और एक छात्र घायल है. वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाने की कोशिश में जुट गई. इसके साथ ही पुलिस अज्ञात ट्रक की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है.

TagsBihar