टीएनपी डेस्क (TNP DESK):आए दिन सोशल मीडिया या फिर समाचारों के माध्यम से हमें प्रेम संबंधों में धोखा खाने जैसी घटनाएं सुनने और देखने को मिलती है.वही एक बार फिर बिहार की राजधानी पटना से लव, सेक्स और धोखे से जुड़ी ऐसी ही एक प्रेम कहानी सामने आई है, जिसका अंत काफी दुखद हुआ है. इस घटना ने एक बार फिर प्यार के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है, जहां एक लड़के ने पहले प्यार का झांसा देकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.वहीं जब लड़की ने शादी की बात कही तो उसने रिश्ता तोड़ लिया और जान से मारने की धमकी तक दे डाली.
पढ़िये पूरा मामला क्या है
आपको बता दें कि पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.उसने बताया है कि कुछ साल पहले उसकी एक लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी. कई साल तक दोनों के बीच बातचीत होती रही, जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों का मिलना-जुलना भी शुरू हो गया.लड़का कई बार उससे मिलने के लिए पटना आता रहा. वह जब भी आता था, उसके साथ होटल में जाकर शारीरिक संबंध बनाता था. हालांकि लड़की इसका विरोध करती थी, लेकिन लड़का शादी का वादा कर उसे भरोसा दिलाता था.पीड़िता ने शकसोहरा के रहने वाले हर्षराज, जो उसका प्रेमी है, उसे आरोपी बनाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
शादी की बात पर देने लगा जान से मारने की धमकी
शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि साल 2026 में 14 जनवरी, 17 फरवरी, 5 अप्रैल और 4 मई को हर्षराज उससे मिलने के लिए पटना आया था.इस दौरान श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित एक निजी होटल में दोनों साथ रुके थे और हर्षराज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.हालांकि उसने काफी ऐतराज जताया और शादी से पहले ऐसा करने से मना किया, लेकिन लड़के ने शादी का वादा कर उसे भरोसा दिया. पीड़िता का आरोप है कि बाद में जब उसने शादी की तारीख तय करने का दबाव बनाना शुरू किया तो लड़के का व्यवहार बदल गया.उसने बातचीत कम कर दी और शादी से साफ इनकार कर दिया.
रिश्ता तोड़ने के लिए कहीं ऐसी बात
शिकायत में युवती ने यह भी दावा किया है कि लड़के ने उससे कहा कि वह सिर्फ उसका इस्तेमाल कर रहा था.वह उससे कभी शादी नहीं करेगा और न ही उससे कोई संबंध रखना चाहता है.वहीं जब लड़की ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने आरोपी के परिजनों से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से भी उसे कोई मदद नहीं मिली. जब उसे कोई रास्ता नहीं दिखा तो उसने महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.वहीं महिला थाने की ओर से युवती को आश्वासन दिया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
