पटना (PATNA) : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुलिस कार्रवाई के दौरान तीखा बयान देते हुए कहा कि उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. पुलिस द्वारा बस में बैठाए जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस को जो करना है, वह करे. अगर पुलिस को गोली चलानी है तो गोली चला दे, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी और बिहार की जनता किसी से डरने वाली नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि यह लड़ाई है और इसे लगातार लड़ा जाएगा. पुलिस की कार्रवाई से उनके हौसले कमजोर नहीं होने वाले हैं.
कोई डरने वाला नहीं है, लड़ाई है हम लड़ते रहेंगे
पुलिस द्वारा बस में बैठाए जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, “पुलिस को जो करना है करे. लड़ाई आगे जारी रहेगी. पुलिस को गोली चलाना है तो गोली चला दे. कोई डरने वाला नहीं है. लड़ाई है, हम लड़ते रहेंगे.”उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है और बिहार की जनता भी अपने मुद्दों को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है, तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद मौके पर राजनीतिक माहौल और गरमा गया.
नेता प्रतिपक्ष ने संघर्ष जारी रखने की बात दोहराई
नेता प्रतिपक्ष का यह बयान ऐसे समय सामने आया जब पुलिस उन्हें अपने बस में बैठा रही थी, इस दौरान तेजस्वी यादव अपने रुख पर कायम दिखाई दिए और उन्होंने संघर्ष जारी रखने की बात दोहराई, तेजस्वी यादव ने अपने बयान के जरिए स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद उनकी राजनीतिक लड़ाई नहीं रुकेगी, उन्होंने कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता का जिक्र करते हुए कहा कि किसी तरह के दबाव या डर के कारण उनकी पार्टी पीछे नहीं हटेगी.
