☰
Bihar

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से सियासी बवाल,सीएम सम्राट ने की माफी की मांग

Samir Hussain
Samir Hussain
सीनियर रिपोर्टर

पटना:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद राजनीतिक तपिश बढ़ गई है. बिहार में दिए गए बयान पर अब माफी मांगने की मांग उठने लगी. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की है.    

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह अपमानजनक टिप्पणी किए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने इस मामले में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से तत्काल माफी मांगने की मांग की है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना दिखाने का प्रयास कर रहे हैं.

सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने इस तरह की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति दुर्भावना रखते हुए राजनीति करना गलत है.मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व से अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की.

दरअसल रविवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए. इस कार्यक्रम में वोट चोरी से लेकर अन्य मुद्दों पर खरगे संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी के जाने का समय हो गया. जिसपर कार्यक्रम में शामिल एक व्यक्ति ने मंच के नीचे से आवाज लगाई की मोदी कही नहीं जाने वाले है. इसके बाद खरगे ने पीएम मोदी के पिता को लेकर टिप्पणी कर दी. जिसके बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया.       

 

 

TagsBihar