Bihar

खान सर के तीन स्टाफ नोटिस के बाद भी थाने में नहीं हुए हाजिर,अब प्रशासन लेगा एक्शन

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना(PATNA):पटना के मुसल्लहपुर में स्थित खान सर उर्फ फैजल खान के कोचिंग संस्थान पर फायरिंग के मामले में रोजाना नए-नए अपडेट सामने आ रहे है.रविवार को खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के तीन स्टाफ को कदमकुआं पुलिस ने पूछाछ के लिए बुलाया था लेकिन तीनो में से कोई भी हाजीर नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि पुलिस ने 4 बजे से पहले तीनो को थाने में हाज़िर होने के लिए कहा था लेकिन इन सब ने वहां जाना जरूरी नहीं समझा.वही अब इसको लेकर पुलिस सख्त हो चुकी है पुलिस ने कहा है कि नोटिस किया अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुछताछ के लिए बुलाया गया था थाना

आपको बता दे कि खान ग्लोबल कोचिंग संस्थान के स्टॉफ कन्हैया सिंह,अजीत कुमार और अंकित पाण्डेय को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था.लेकिन तय समय के अंदर तीनों में से कोई भी थाना नहीं पहुंचा.जिसके बाद पुलिस की ओर से इन तीनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात जा रही है, क्योंकि इन लोगों ने प्रशासन की बात को अनदेखा किया है. जबकी इनसे सहयोग करने की बात की गई थी.ताकी फायरिंग मामले में जल्दी कुछ खुला हो सके.

नोटिस के बाद भी नहीं हुए हाजिर

आपको बता दें कि इन तीनों के खिलाफ पुलिस की या फिर थाने में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी आज वो नहीं पहुंच सके.वही इसके बाद डीएसपी टाउन-1 राजेश रंजन ने कहा कि इन तीनों नोटिस की अवहेलना की है. इसलीये इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.आपको बता दे कि खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन सर जेल में बंद है. वही 20 जून तक के लिए खान सर की गिरफ़्तारी को कोर्ट की ओर से टाला गया है.यह मामला लगातार पटना में गरमाया हुआ है. इस सब के बीच इस तरह की लापरवाही पर पुलिस क्या कार्रवाई लेगी यह समय बताएगा.

TagsBihar