पटना (PATNA):राजधानी पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोचिंग प्रबंधन ने खान सर से जुड़े फायरिंग मामले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए है.संस्था की ओर से कहा गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फायरिंग की घटना साफ दिखाई दे रही है, जिसमें खान सर के कुछ लोग शामिल बताए जा रहे है.
वायरल वीडियो कोचिंग परिसर के गेट के पास का है
प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम लीडर आदर्श द्वारा यह दावा किया गया कि वायरल वीडियो कोचिंग परिसर के गेट के पास का है, जिसमें कथित तौर पर 8 से 10 राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है आरोप लगाया गया कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित तरीके से की गई थी और इसके पीछे गहरी साजिश हो सकती है.संस्था ने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो में फायरिंग की गतिविधियां स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं और इसे लेकर गंभीर जांच की जरूरत है साथ ही कहा गया कि मामले में खान सर की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है.
गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए जा रहे है
हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी स्पष्ट किया गया कि रौशन आनंद नाम के व्यक्ति किसी भी वायरल वीडियो में नजर नहीं आ रहे है, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए जा रहे है, जिसे लेकर संगठन ने आपत्ति जताई है.ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से सरकार से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और किसी निर्दोष व्यक्ति को सजा न दी जाए साथ ही कहा गया कि सही और गलत का निर्णय पूरी जांच के बाद ही होना चाहिए.
