Bihar

खान सर ने अपनी और दो बॉडीगार्ड की अग्रिम जमानत को लेकर दायर की याचिका, कोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें 

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA): गिरफ्तारी की आशंका के बीच शनिवार को खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में अपने साथ दोनों बॉडीगार्ड्स की एंटीसिपेटरी बेल के लिए याचिका दायर की. बताया जा रहा है कि यह याचिका एडीजे अनुराग वर्मा की अदालत में दाखिल की गई है.

कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रिम जमानत की मांग

शुक्रवार को दर्ज आपराधिक मामले में पुलिस की संभावित गिरफ्तारी कार्रवाई को देखते हुए खान सर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है.आपको बताएं कि खान सर और उनके दोनों निजी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस जांच अभी जारी है इस बीच गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत अग्रिम जमानत की मांग की है.

क्या होता है एंटीसिपेटरी बेल? 

एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत का उद्देश्य यह होता है कि यदि किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की संभावना हो, तो वह अदालत से पहले ही सुरक्षा (संरक्षण) प्राप्त कर सके, ताकि अनावश्यक हिरासत से बचा जा सके.फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है और सभी की नजरें आगामी सुनवाई पर टिकी हुई है.

TagsBihar