Bihar

खान सर कोचिंग फायरिंग केस में नया मोड़, वीडियो वायरल होने के बाद दो गार्ड हिरासत में

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA):पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है.वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान ग्लोबल कोचिंग के दो गार्डों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

2 जून की रात हुई थी फायरिंग

आपको बता दे कि 2 जून की रात खान सर के संस्थान के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई थी. इस घटना के बाद मामला काफी चर्चा में आ गया था. अब वायरल वीडियो ने जांच को नया मोड़ दे दिया है.पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है और इसमें दिख रहा व्यक्ति कौन है.

तीन लोगों को पुलिस कर चुकी है गिरफ़्तार

बता दें कि फायरिंग की घटना के बाद खान सर ने पड़ोस के कोचिंग संचालक रोशन सर पर फायरिंग करवाने का आरोप लगाया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस रोशन सर समेत कुछ अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.वहीं, अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.इसी कड़ी में कोचिंग के दो गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

वायरल वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो और फायरिंग की घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं.फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

TagsBihar