☰
Bihar

ब्रेकिंग: JPSC पेपर लीक का तार जुड़ा पटना से, झारखंड पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में...

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JPSC) की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर जांच लगातार जारी है. अब इस पेपर लीक का तार राजधानी पटना से भी जुड़ता दिख रहा है. मामले की जांच के दौरान सोमवार को झारखंड पुलिस की टीम पटना के बेउर में छापामारी की जहां भूपतिपुर से एक युवक को हिरासत में ली. हिरासत में लिए गए युवक की पहचान तनिष्क कुमार के रूप में की गई. हिरासत में लिए गए युवक से झारखंड पुलिस ने बेऊर थाना में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की.

बता दें कि जेपीएससी पेपर लीक मामले की जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने रांची में जोरदार प्रदर्शन भी किया था. छात्रों के कई दिन तक प्रदर्शन के बाद अंत में सरकार ने परीक्षा रद्द कर जांच करने की घोषणा की. इसी सिलसिले में पुलिस सोमवार को पटना पहुंची जहां बेऊर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने तनिष्क नामक एक युवक को हिरासत में लिया.

फिलहाल पुलिस ने तनिष्क कुमार की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले में उसकी भूमिका और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी.