☰
Bihar

पटना में हॉस्टल में मिला जेईई छात्र का शव, क्लास शुरू होने की बात कह नहीं गया था घर

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां दुर्गा पूजा के त्यौहार के बीच हॉस्टल से एक छात्र का शव बरामद हुआ है। छात्र का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जब छात्र ने फोन नहीं उठाया तो उसके पिता हॉस्टल पहुंचे और तब पता चला कि उसकी मौत हो गई। मामला राजधानी पटना के बोरिंग रोड इलाके के आनंदपुरी की है। मृतक छात्र की पहचान सत्यम झा के रूप में की गई। वह हॉस्टल में रह कर जेईई की तैयारी करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। पुलिस छात्र के मोबाइल की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में मृतक छात्र के पिता ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी छात्र अपने घर चले गए। सत्यम ने कहा था कि उसका क्लास शुरू होने वाला है इसलिए वह नहीं आएगा। शनिवार को कई बार फोन करने पर भी उसने नहीं उठाया तो आशंका हुई इसलिए खुद ही हॉस्टल पहुंचे। यहां पहुंचने पर हॉस्टल के कमरे में उसका शव बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल छात्र का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है जबकि पुलिस छात्र के मोबाइल समेत उसका सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में जुट गई है।

TagsBihar