☰
Bihar

बिहार MLC चुनाव: पटना स्नातक सीट पर JDU में आमने-सामने की चुनौती, नीतीश ने नीरज को सौंपा उम्मीदवारी पत्र

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA): पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को पटना स्नातक से चुनाव लड़ने का पत्र सौंपा. एक तरफ जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने ही दल यानी जेडीयू के पटना स्नातक से उम्मीदवार नीरज कुमार को हराने का बीड़ा उठा लिया है.

वहीं दूसरी तरफ आज पार्टी के सबसे बड़े नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पटना स्नातक से प्रत्याशी नीरज कुमार को बुलाकर उम्मीदवार पर पत्र सौंप दिया. यह तस्वीर में देखिए किस तरीके से नीतीश कुमार ने उन्हें उम्मीदवार का प्रपत्र सौंपा है और इसी पद पत्र के सहारे अब वह अपना नामांकन 5 तारीख को करेंगे.

 नीरज कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मैं आदरणीय नीतीश कुमार जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह सम्मान मेरे लिए नहीं पार्टी का प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ताओं की पूंजी है. उन्होंने लिखा कि आप सभी का प्यार आशीर्वाद विश्वास सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है.

TagsBihar