☰
INDIA

पटना पहुंचे पीएम मोदी, नीतीश - सम्राट ने किया स्वागत, वैशाली के लिए हुए रवाना

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री सेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य कई केंद्रीय मंत्रियों ने किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट से वैशाली के राजापाकड़ स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए.

अपने बिहार दौरा के दौरान प्रधानमंत्री सबसे पहले नीतीश हेतु का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे, साथ ही साथ करीब 40000 करोड रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर करीब 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद है और भारी संख्या में लोग वहां पहुंच भी चुके हैं, जबकि सुरक्षा के लिए करी 20000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

TagsBihar