पटना: केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अब विपक्ष आक्रामक हो गई. दिल्ली में सोमवार को इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक बुलाई गई है. जिसमें सभी विपक्षी दल के नेताओं के साथ राहुल गांधी बैठक करेंगे. बैठक में राजद भी शामिल होगी. बैठक में भाग लेने के लिए तेजस्वी यादव पटना से रविवार शाम दिल्ली रवाना हो गए.इस दौरान मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया.
पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में चुनाव से पहले से चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली के खिलाफ आंदोलन चल रहा है. देश में वोट चोरी कर भाजपा सत्ता पर कब्जा कर रही है. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में बैठक है. बैठक में वोट चोरी और चुनाव आयुक्त के खिलाफ आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी. केंद्र की सरकार जिस तरीके से तानाशाही रवैया पर उतर गई है.यह आपातकाल जैसा है.
तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सभी को है. लेकिन पुलिस जिस तरीके से व्यवहार कर रही है. यह कही से भी सही नहीं है.केंद्र की सरकार लाठी के दम पर आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. पुलिस कम पड़ गई तो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात किया गया और तानाशाही की जा रही है. सब लोगों ने देखा लोगों को घर से उठाया गया. यह बर्दाश्त नहीं होगा लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों को जो भी कुर्बानी देना होगा हम लोग देने को तैयार हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के गुंडे को तैनात किया गया.प्रदर्शनकारियों के साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं यह सब लोगों ने देखा है. उन्होंने कहा कि एक तो वोट चोरी की जा रही है. उसपर केंद्र सरकार एक व्यक्ति को बचाने के लिए हर हथकंडे अपना रही है.
