☰
Bihar

बिहार में एके -47 से छात्रों पर फायरिंग का मामला: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के सुर मिले तो कैसे सस्पेंड हुआ जवान 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

TNP DESK- झारखंड -बिहार ही नहीं ,पूरे देश में चर्चा बटोरने वाले बिहार के जवान पर एक्शन की गाज गिरी है. सूत्रों के अनुसार उसकी पहचान होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है.  छात्र आंदोलन के दौरान एके -47 से गोलियां चलाकर  उसने सनसनी फैला दी थी.  एके -47 से गोलियां  चलाने वाले पुलिसकर्मी की पहचान अभिषेक पटेल के रूप में हुई है.  वह एसआईटी  में तैनात है. 

 छात्र आंदोलन के दौरान शनिवार को  एके -47 से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.  उसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गंभीर सवाल उठाए थे.  हालांकि भाजपा नेता राहुल गांधी के दावे को गलत बताया तह. लेकिन अब  उस जवान को सस्पेंड कर दिया गया है.  वायरल वीडियो में नजर आया था कि छात्र जब प्रदर्शन कर रहे थे, तो हाथ में ए के 47 लिए अभिषेक पटेल फायरिंग शुरू कर दी थी.  अभिषेक पटेल एके -47 लिए छात्रों की तरफ दौड़ते भी नजर आया था.  

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस फायरिंग का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.  कहा था कि सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की है .  एके -47 से फायरिंग की गई है.  उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा था.  इस बीच यह भी बात सामने आई कि  जब राहुल गांधी ने एके -47 से सिवान में गोली चलाने का मुद्दा उठाया था, तब भाजपा सांसद संबिद  पात्रा ने इसे झूठा बताया था.  

उन्होंने कहा था कि शर्म  की बात है कि नेता प्रतिपक्ष गैर जिम्मेदाराना तरीके से दावा कर रहे हैं कि पुलिस ने एके -47 का इस्तेमाल छात्रों के आंदोलन पर किया है. उन्होंने एके -47 से फायरिंग के आरोप  को खंडन किया था. उल्लेखनीय है कि छात्र आंदोलन के दौरान शनिवार को सिवान में प्रदर्शन हिंसक हो गया था.  बचाव में पुलिस ने फायरिंग की थी.  गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए थे.  इसके बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई थी.  इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और कई लोगों को पकड़ा है. 

तेजश्वी यादव ने कहा है कि देखिए कैसे बिहार में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मी AK-47 से गोली चला रहा है? संपूर्ण देश में किसी भी छात्र प्रदर्शन में Police Manual का उल्लंघन कर AK-47 से गोली चलाने का यह प्रथम मामला है. लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। अगर यही परिपाटी बनी तो आगे से प्रदर्शन करने वाले वकीलों पर, डॉक्टर्स पर, शिक्षकों पर, जजों पर, हक-अधिकार के लिए लड़ रहे छात्रों-युवाओं,  महिलाओं और किसानों पर भी क्या बीजेपी सरकारें AK-47 से गोलियां चलवायेंगी?

कल को कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री पर भी कभी भी कहीं भी अकारण गोली चला सकता है? क्या ऐसे मामलों में सिर्फ गोली चलाने वाला ही दोषी होगा? उस जिले के SP और उच्च अधिकारियों को अविलंब सस्पेंड करना चाहिए? गृहमंत्री की जवाबदेही तय होनी चाहिए अन्यथा प्रदेश में अराजक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. अपराधी प्रवृति के व्यक्ति को जनता ने बिहार का मुख्यमंत्री नहीं चुना था. यह Elected नहीं Selected CM है.

TagsBihar