Bihar

पटना में जगन्नाथ रथ यात्रा में CM सम्राट चौधरी ने संभाली रथ की रस्सी, सड़क पर लगाई झाड़ू

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
पटना में जगन्नाथ रथ यात्रा में CM सम्राट चौधरी ने संभाली रथ की रस्सी, सड़क पर लगाई झाड़ू

पटना (PATNA):मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर और गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए.इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा को रवाना किया.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की आरती-पूजा की.इसके बाद रथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ रथ की रस्सी खींचकर यात्रा की शुरुआत कराई.इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क पर झाड़ू लगाकर सेवा कार्य में भी हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की आरती की

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास ने मुख्यमंत्री का पुष्पमाला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.इसके बाद मुख्यमंत्री गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे, जहां बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की ओर से आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल हुए.यहां भी मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की आरती की, रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ कराया और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री का स्वागत और सम्मान किया.

मुख्यमंत्री के साथ ये लोग रहें मौजुद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक शैलेन्द्र कुशवाहा, विधायक श्याम रजक समेत कई जनप्रतिनिधि, धार्मिक न्यास परिषद के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.