Bihar

राशन कार्ड से कट चुका है नाम तो घबराने की जरूरत नहीं, सरकार दे रही है फिर आवेदन का मौका, ये है प्रक्रिया

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
राशन कार्ड से कट चुका है नाम तो घबराने की जरूरत नहीं, सरकार दे रही है फिर आवेदन का मौका, ये है प्रक्रिया

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):सरकार की ओर से हर महीने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाता है, ताकि उनका भरण-पोषण सही तरीके से हो सके. वहीं, इस योजना में कई बार फर्जीवाड़े की खबरें भी सामने आती है.इसे देखते हुए सरकार की ओर से Ekyc की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिससे फर्जी लाभुकों के नाम योजना से हटाए जा सकें और सही लाभुकों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके.इस दौरान लाखों फर्जी लाभुकों के नाम योजना से हटा दिए गए, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके. हालांकि, कई ऐसे परिवार भी हैं, जिनका नाम गलती से कट गया है. ऐसे पात्र परिवारों को अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.

 सरकार दे रही है फिर आवेदन का मौका

अगर आपका भी नाम राशन कार्ड योजना से कट गया है, तो खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग की ओर से आपको दोबारा नाम जोड़ने के लिए आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है. आवेदन स्वीकृत होने के बाद आपका नाम फिर से राशन कार्ड योजना में जोड़ दिया जाएगा और आप हर महीने मुफ्त राशन का लाभ उठा सकेंगे. दोबारा राशन कार्ड योजना में नाम जोड़ने की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए कैसे आवेदन करना है, इसकी पूरी जानकारी आज हम आपको देने वाले है.

गलती से कट गया है नाम तो दोबारा जुड़वाँ लें

दरअसल, सरकार की ओर से पिछले कुछ महीनों से राशन कार्ड योजना में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी की प्रक्रिया कराई जा रही थी.जिन लोगों ने समय पर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली, वे आज भी इस योजना का लाभ उठा रहे है.वहीं, जो लोग गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे थे, उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया, क्योंकि वे फर्जी लाभुक थे, लेकिन कई ऐसे पात्र परिवार भी हैं, जो जानकारी के अभाव में या समय पर ई-केवाईसी नहीं करा पाने के कारण राशन कार्ड से वंचित हो गए और उनका नाम कट गया. ऐसे लाभुकों को बिहार सरकार ने एक बार फिर राशन कार्ड योजना से जुड़ने का मौका दिया है, जहां वे दोबारा आवेदन कर सकते हैं और उनका नाम फिर से राशन कार्ड योजना में जोड़ा जा सकता है.

आसानी से हो जाएगा ऑनलाइन आवेदन

खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, यदि आप राशन कार्ड योजना के पात्र परिवार हैं, तो निर्धारित फॉर्म भरकर मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र लाभुकों का नाम फिर से राशन कार्ड योजना में जोड़ दिया जाएगा और वे हर महीने मुफ्त राशन योजना का लाभ दोबारा उठा सकेंगे.यदि आपको मोबाइल फोन से आवेदन करने की जानकारी नहीं है, तो आप अपने नजदीकी साइबर कैफे या वसुधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इसके अलावा, आप ग्राम पंचायत कार्यालय में भी आवेदन कर सकते है.

इन जरूरी दस्तवेज़ों की हो सकती है मांग

 आवेदन करने से पहले आपको कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जिनमें आधार कार्ड, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, परिवार का संयुक्त फोटो और निवास प्रमाण पत्र शामिल है.ऑनलाइन आवेदन के दौरान इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.कुछ मामलों में आपको अतिरिक्त प्रमाण पत्र भी देना पड़ सकता है.इसके अलावा मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं, जिन्हें पहले से तैयार रखना चाहिए.

कोई भी पात्र परिवार ना रह जाए वंचित

आपको बता दें कि बिहार सरकार की इस पहल का उद्देश्य यही है कि कोई भी पात्र लाभुक परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे. यदि किसी कारणवश आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो आप दोबारा आवेदन कर सकते है.इससे कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा. यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जिनका किसी भी वजह से राशन कार्ड से नाम कट गया है और आप पात्र परिवार हैं, तो आपको जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहिए.