Bihar

मुझे न्यायलय पर पूरा भरोसा ...जेल से बाहर निकले रोशन सर, भाई के अंतिम संस्कार के लिए हुए रवाना

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना(PATNA):ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर को खान सर फायरिंग मामले में बड़ी राहत आज कोर्ट की ओर से मिली. जहां उनको जमानत दे दी गई. वहीं रोशन सर अब जेल से बाहर निकल चुके है.जहां काफी संख्या में उनके छात्र उनके स्वागत के लिए खड़े थे.सभी की आँखों में उनके आने की ख़ुशी थी और छत्रों ने जामकर नारेबाजी की.

न्यायलय पर पूरा भरोसा है...

जेल से निकलते ही रोशन आनंद ने कहा कि न्यायलय पर पूरा भरोसा है. मैं बाद में सारी बात करूंगा... मैं अभी अपने भाई के प्यार में भाग लेने के लिए शहर से जा रहा हूं.आपको बता दें कि खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट पर 2 जून को हुए फायरिंग के मामले में रोशन आनंद गिरफ्तार होकर जेल गए थे.जहां इस मामले में उनकी जमानत को लेकर सोमवार की सुबह पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई जहां कोर्ट की ओर से रोशन आनंद को बड़ी राहत दी गई है.

रौशन आनंद के छोटे भाई की रविवार को हुई है मौत

आपको बता दें कि रविवार को रोशन आनंद के छोटे भाई राजकुमार यादव की मौत की खबर सामने आई थी, जहां नेपाल के एक होटल में संदिग्घ अवस्था में उनकी मौत हो गई थी. ऐसे में दुख के इस घड़ी में सिविल कोर्ट ने रोशन आनंद को बड़ी राहत दी है.रौशन सर जेल से बाहर आ चुके है और सहरसा के लिए निकल चुके है जहां भी अपने भाई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे.

TagsBihar