Bihar

बिहार की जीविका दीदियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई से खाते में आएंगे 20 हजार रुपये

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार की जीविका दीदीयों के लिए सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. जहां जुलाई 2026 से योजना की दूसरी किस्त सीधे डीबीटी के माध्यम से जीविका दीदी के खाते में भेजी जाएगी.आपको बता दे की योजना के तहत महिलाओं को जीविका दीदी की दूसरी किस्त यानि 20 हजार की राशि सरकार जुलाई महीने से भेजनी शुरू कर देगी.मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत साल 2025 में सरकार ने पहले किस्त 10 हज़ार की राशि जीविका दीदी के खाते में भेजी थी ताकि वह अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकें वहीं अब जुलाई महीने से दूसरी किस्मत मिलनी शुरू हो जाएगी.

 जुलाई महीने में पैसे भेजने की तैयारी कर रही है सरकार

आपको बता दें कि इस योजना के तहत जिन महिलाओं का चयन हुआ है उन्हें सरकार ने पहले किस्त के तौर पर 10 हजार खाते में भेजा था. वही दूसरी किस्त जुलाई में मिलेगी. आपको बता दें की जिन महिलाओं को पहली किस्त 10000 के रूप में नहीं मिली है तो उन्हें सरकार पहले 10 हज़ार देगी फिर दूसरी राशि भेज दी जाएगी.ताकि महिलाएं अपने रोजगार को बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बनकर अपनी और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें.

पहले 10 अब 20 हजार भेजेगी सरकार

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन महिलाओं को दूसरी राशि जारी की जाएगी जिन्होंने पहली किस्त यानी 10000 से रोजगार शुरू किया और आगे बढ़ाया है.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि इस योजना के तहत सरकार जुलाई 2026 में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है.जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के दौरान महिलाओं को दूसरी किस्त की राशि दी जा सकती है.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

मंगलवार को गयाजी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की 1.81 करोड़ जीविका दीदियों को रोजगार रोजगार के लिए 10000 किस्त सरकार की ओर से भेजी गई थी.जिसके बाद 20 लाख ऐसी महिलाओं का चयन हुआ है जिन्होंने इस राशि का प्रयोग रोजगार करने के लिए किया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे रोजगार शुरू करके अपने पैरो पर खड़ा हो सकें.भले ही पैसा ज्यादा नहीं है लेकिन इसे यदि छोटे-छोटे काम जैसे सिलाई पशुपालन दुकान या खेती से जुड़े कुछ रोजगार शुरू किए जाएं तो आगे चलकर यह बड़ा फायदा दे सकते है.सरकार आगे भी इन महिलाओं को मदद करती रहेगी.

साल 2025 में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथो हुई थी योजना की शुरूआत

आपको बता दें कि साल 2025 में पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार के कल्याणकारी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी.जिसके तहत बैंक डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खातों में 10-10 हजार की मदद दी गई थी.वही 6 महीने बाद एक बार एफआईआर सरकार महिलाओं के खाते में पैसे भेजने की तैयारी कर रही है.