Bihar

बिहार-राजस्थान के यात्रियों के लिए खुशखबरी, दरभंगा-जयपुर के बीच दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor

पटना (PATNA): बिहार और राजस्थान के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात का ऐलान किया है. रेलवे ने दरभंगा और जयपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय लिया है. इस नई ट्रेन के संचालन से दोनों राज्यों के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा और वहीं लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. इस ट्रेन का उद्घाटन आज यानी 21 जून को को किया जाएगा. इसके बाद नियमित सेवा 22 जून से खातीपुरा और 23 जून से दरभंगा से शुरू होगी. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाया जाएगा,

ट्रेन संख्या 19725/19726 खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस खातीपुरा से हर सप्ताह शुक्रवार को छोड़कर और दरभंगा से रविवार को छोड़कर चलेगी. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में 22 कोच लगाए गए हैं. इनमें 8 स्लीपर कोच, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं.

यह ट्रेन राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को जोड़ते हुए चलायी जाएंगी और रुट में दौसा, भरतपुर, आगरा, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और जनकपुर रोड जैसे स्टेशन शामिल हैं.

नई ट्रेन के परिचालन के चलते रेलवे ने कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है. पूर्व मध्य रेल का कहना है कि इस सेवा से दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा और रोजगार, शिक्षा तथा व्यापार से जुड़े यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

TagsBihar