पटना (PATNA): जदयू कार्यालय में आज नीतीश संवाद के कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिताजी ने बहुत काम किया है, महिलाओं के लिए जीविका दीदी के लिए पिताजी ने काम किया. पिछले 20 साल से लगातार वह काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने महिलाओं को सभी अधिकार दिए जो आधिकार उनको चाहिए था.
निशांत कुमार ने कहा कि पिताजी ने शराबबंदी कानून लाया वह कानून बिल्कुल सफल है. उन्होंने यह भी कहा कि पूरे बिहार में जीविका दीदी के लिए काम किया जा रहा है और सम्राट चौधरी के सरकार हमारी सरकार यह काम लगातार कर रही है. आगे भी काम लगातार जारी रहेगा. निशांत ने कहा कि मेरे पिताजी के कार्यकाल में उन्होंने बताया कि राजनीति का सामाजिक परिवर्तन कैसे होता है और यह उन्हीं की देन है.
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, हमारे ग्रंथों में कहा गया है. जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं. गांधी जी ने कहा था स्त्री और पुरुष, समाज के दो पहिए होते हैं. एक भी पहिया खराब होता है तो गाड़ी चल नहीं सकती है. सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने महिलाओं को आरक्षण दिया. 2006 में विश्व बैंक की सहायता से जीविका का गठन किया गया था. ग्रामीण महिलाओं को मुख्य धारा में लाना इसका उद्देश्य था. 20 सालों में यह पता चला कि महिलाओं को अवसर दिया जाए तो वह देश और समाज को आगे बढ़ा सकते हैं. इसी सफर और उपलब्धियों को सामने रखने के लिए पटना में आज ‘नीतीश संवाद-जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
