☰
Bihar

बिहार में फिर बाढ़ का कहर! कछुआ नदी पर पुल गिरने से एक की मौत, चार गंभीर

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

मोतिहारी (MOTIHARI): बिहार में फिर से बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. बाढ़ के वजह से जन जीवन प्रभावित हो रही है. कई लोगों के घर तबाह हो रहे है तो कईयों के जीवन. ऐसे में मोतीहारी से एक मौत की खबर सामने आ रही है. दरअसल, चंपारण जिले के चिरैया विधानसभा अंतर्गत शिकारगंज थाना क्षेत्र में  अंग्रेजों के जमाने की बना कछुआ नदी का पुल ध्वस्त हो गया. ध्वस्त होने के कारण एक बड़ा हादसा भी हो गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि यह पुल काफी पुराना था और अंग्रेजों के शासनकाल में इसका निर्माण कराया गया था. पुल के ध्वस्त होने से हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है. पुराने पुल की स्थिति और उसकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जर्जर पुल पर क्यों नहीं नजर आज तक पड़ी वहीं प्रशासन भी इस आरोप में दोषी जनप्रतिनिधियों से काम नहीं है.

फिलहाल, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है. अभी तक मामले में पुलिस पदाधिकारी या जिला प्रशासन के कोई भी पदाधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं.  अब देखना होगा की इस घटना को लेकर क्या कुछ सामने आता है.

TagsBihar