☰
Bihar

मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना सिटी में चाकूबाजी, एक की गई जान, फिर...

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: राजधानी के पटना सिटी में बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा की खबर सामने आ रही है. जानकारी मिल रही है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक को किसी ने चाकू मार दी. गंभीर रूप से जख्मी युवक को पहले गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. युवक ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक को चाकू लगने के बाद जन कर हंगामा हुआ और लोगों ने आर्केस्ट्रा ट्रॉली में भी तोड़फोड़ की. हंगामे की वजह से कुछ देर के लिए प्रतिमा विसर्जन रुक गया लेकिन बाद में फिर डीएसपी शिव शंकर कुमार ने खुद ट्रैक्टर चलाया और आगे बढ़ाया। पूरी घटना पटना सिटी इलाके के खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के समीप की है.

पटना सिटी डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने  बताया कि पूजा कमिटी के विवाद का मामला सामने आ रहा है. इस दौरान कुछ लोगों ने आर्केस्ट्रा ट्रॉली में भी तोड़फोड़ की. हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है. बताया जा रहा है कि हंगामे और तोड़फोड़ के बाद डीएसपी ने कमान संभाली और खुद ही पिकअप गाड़ी चला कर सड़क किनारे किया फिर ट्रैक्टर को आगे बढ़ाया. मामले को लेकर सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि अभी तक की जांच के अनुसार पूजा कमिटी के किसी सदस्य ने ही युवक को चाकू मारी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

TagsBihar