Bihar

खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग! जानिए किसने और क्यों चलाईं गोलियां

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है. मिली जानकारी के मुताबिक खान सर के कोचिंग के बाहर 5-6 राउंड गोलियां चलाई गईं .घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कोचिंग संस्थान के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग की बात सामने आई है ..घटना के समय स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.घटना के बाद शिक्षक खान सर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोगों को गरीबों के पढ़ने से दिक्कत है. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

वहीं खान सर ने इस पूरे मामले पर कहा कि कुछ लोगों को यह आपत्ति है कि इतनी कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाया जा रहा है और अच्छे रिजल्ट दिए जा रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कोचिंग संस्थान की सुरक्षा बढ़ाई जाए, क्योंकि गरीब और साधारण परिवार के छात्रों को भी शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है. 

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है.लेकिन सवाल है कि आखिर शिक्षा के मंदिर पर किसने और क्यों गोलियां चलाई. कहीं छात्रों में दहशत फैलाने के लिए तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया या फिर इसके पीछे कुछ और वजह है .

TagsBihar