पटना(PATNA):ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद सोमवार को जेल से बाहर आ गए. जहां बाहर आते ही ग्लोबल इंस्टीट्यूट के संचालक खान सर उर्फ फैजल खान पर अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या का आरोप लगाया.वहीं जब वह अपने कोचिंग पहुंचे तो फूट-फूटकर रोने लगे.और कहा कि फैजल खान गुंडा है.उसने उसी ने मेरे भाई की हत्या करवाई है.
हमारे साथ बड़ी साज़िश हुई है
मीडिया से बातचीत करते हुए रोशन आनंद तो पड़े और कहा कि हमारे साथ बड़ी साज़िश हुई है.हमारी सरकार से माँग है कि मेरे भाई का पोस्टमार्टम पटना में हो ताकि सच्चाई पता चले.रोशन आनंद ने फैज़ल ख़ान उर्फ़ ख़ान सर को लेकर कहा कि वो गुंडा है.वही मीडिया को रोशन आनंद ने धन्यवाद दिया और कहा कि जब मैं जेल में बन्द था तो मीडिया ने मेरा सपोर्ट किया है.रोशन आनंद ने कहा कि मैं पटना पुलिस से मांग करता हूँ कि सभी वीडियो की जांच करे सच सामने आ जाएगा.
डबल इंजन सरकार पर भरोसा है, हमें न्याय मिलेगा
रौशन सर ने आगे कहा कि हम लड़ाई लड़ेंगे. डबल इंजन सरकार पर भरोसा है, हमें न्याय मिलेगा.हम सरकार से मांग करते हैं हमारे भाई की हत्या हुई है इसकी सीबीआई जांच हो.उच्च स्तरीय कमेटी गठित करके हमारे भाई का फिर से पोस्टमार्टम बिहार में हो हो.रौशन सर ने क्या कहा कि फैसल खान शिक्षक कहलाने के लायक नहीं है गुंडा है...
हत्यारा है...षड्यंत्रकारी है.....उसने विद्यार्थियों को छला है.उसने BPSC मामले में क्या कहा था हमारे पास सबूत है लेकिन जब मामला कोर्ट में गया उसने कोई सबूत नहीं दिया.
फैसल खान हत्यारा है झूठा है
फैसल खान पर्दा के आगे दिखावटी शिक्षक है.हत्यारा है झूठा है. फैसल खान ने गोली चलवाया.2 जून की जो घटना है सबको स्पष्ट है कि गोली किसने चलाया, लेकिन आरोप रोशन आनंद पर लगा.जिसको अपना गार्ड बताया वो कोल्ड स्टोरेज कैंपस का गार्ड है. किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर एस प्रसाद और फैसल खान ने षड्यंत्र के तहत हमें जेल भिजवाए.फैसल खान रूम मालिक को पैसा देता है.रूम मालिक के बेटे को 60 लाख 70 लाख डेढ़ करोड़ का फोर व्हीलर फैसल खान ने दिया है. इतना पैसा कहां से आता है.पहले भाई का दाह संस्कार करूंगा उसके बाद मैं पर्दाफाश करूंगा.
रोशन सर ने पटना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है
रोशन सर ने पटना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि पुलिस फैसल खान की मदद कर रही है.केस मैनेज करने का प्रेशर हम पर बनाया गया और उसी रात मेरे भाई की हत्या हो गई.कहा समझौता नहीं किया तो आपको भुगतना पड़ेगा और हम भुगत रहे.हमारे भाई की हत्या हो गई है.13 तारीख को कई बार समझौते का दबाव हम पर बनाया गया. जेल में साजिश रची गई थी लेकिन जेल प्रशासन की वजह से मैं बच पाया.फैसल खान ने पुलिस को सहयोग नहीं किया है, पटना पुलिस को गुमराह किया फिर भी मैं गिरफ्तार हुआ.मैं सनातनी हिन्दू हूँ. सत्य और अहिंसा के साथ मैं रहता हूँ.फैसल खान इमोशनली ब्लैकमेल करता है, विद्यार्थियों को आग्रह करूंगा, आप इमोशन में ना आए.
