☰
Bihar

लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन, गृह विभाग के प्रधान सचिव ने कहा 'लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त'

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: सोमवार को गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान गृह (विशेष शाखा), कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय व गृह (आरक्षी शाखा), अभियोजन निदेशालय तथा सैनिक कल्याण निदेशालय के विभिन्न प्रशाखाओं में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की. समीक्षा के दौरान प्रधान सचिव ने विभिन्न प्रशाखाओं में लंबित संचिकाओं एवं मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में हो रही देरी के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया.

प्रधान सचिव ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

मौके पर गृह विभाग के अपर सचिव कुंदन कुमार, विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह, संयुक्त सचिव कमल नयन, संयुक्त सचिव अमलेन्दु कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्य कुमार झा, संयुक्त सचिव मो शाहनवाज रिजवानी तथा संयुक्त सचिव नवीन चंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

TagsBihar