Bihar

बिहार के छात्रों की हर समस्या का 30 दिन में होगा समाधान, CM सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA): बिहार के कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी पहल की है अब अगर पढ़ाई, परीक्षा, हॉस्टल, बिजली, पानी, शौचालय या कैंटीन से जुड़ी कोई परेशानी है तो छात्रों को अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत की है जिसके तहत हर महीने के चौथे मंगलवार को शिक्षण संस्थानों में शिविर लगाया जाएगा और छात्रों की शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के अंदर समाधान किया जाएगा.

छात्र अपनी समस्या और सुझाव सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे

इस शिविर में छात्र अपनी समस्या और सुझाव सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे इसके अलावा सरकार ने ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ और 1100 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है जिसके जरिए छात्र ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे और अपनी शिकायत का स्टेटस भी देख सकेंगे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी शिकायत को ज्यादा दिनों तक लंबित न रखा जाए मुख्यमंत्री ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिदुपुर में छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी और निर्बाध बिजली की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

हॉस्टल की समस्या को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश

हॉस्टल की समस्या को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि जब तक सभी छात्रों के लिए स्थायी हॉस्टल की व्यवस्था नहीं होती तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मात्र 10 रुपये में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जा रही है वहीं छात्रों की मांग पर इंजीनियरिंग कॉलेजों के आसपास प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के लिए जगह चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और अंबेडकर छात्रावासों में भी जन औषधि केंद्र खोलने की दिशा में काम किया जाएगा.

छात्रों के नए आइडिया और प्रोजेक्ट को स्टार्टअप से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के नए आइडिया और प्रोजेक्ट को स्टार्टअप से जोड़ने की पहल की जाएगी ताकि उनके आइडिया को रोजगार और बिजनेस के अवसरों में बदला जा सके कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली के क्लास रूम, म्यूजिक रूम, सेमिनार हॉल, स्टार्टअप सेल, एंटरप्रेन्योरशिप सेल और अलग-अलग प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया और छात्रों से बातचीत की इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे

TagsBihar