☰
ELECTION

सारण MLC चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार जदयू प्रत्याशी का करेंगे समर्थन, रालोमो विधायकों ने भी पलटा अपना फैसला

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

सारण: विधान परिषद चुनाव ने सारण सीट पर शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. अब सारण सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने जदयू को समर्थन देने का ऐलान किया है. निर्दलीय प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा को पहले रालोमो के तीन विधायक समर्थन दे रहे थे लेकिन अब सभी ने जदयू प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया है. निर्दलीय प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा ने भी चुनाव से पीछे हटने की बात कही है। दरअसल रालोमो के प्रदेश अध्यक्षक आलोक सिंह ने तीनों विधायकों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें गठबंधन के हित में बड़ा निर्णय लिया गया.

बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह तय हुआ कि राम पुकार सिन्हा अब इस चुनाव में मैदान में नहीं उतरेंगे. उन्होंने एनडीए के घटक दल जनता दल यूनाइटेड के आधिकारिक उम्मीदवार आनंद पुष्कर को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस कदम से एनडीए खेमे को सारण क्षेत्र में काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है. बैठक के बाद आरएलएम के तीनों विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सामूहिक निर्णय पूरी तरह से एनडीए गठबंधन के हित में लिया गया है. नेताओं ने जोर देकर कहा कि गठबंधन की मजबूती और आपसी तालमेल को सर्वोपरि रखते हुए सभी ने एनडीए उम्मीदवार आनंद पुष्कर के पक्ष में काम करने का संकल्प लिया है. आरएलएम के समर्थन के बाद जेडीयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर का प्रचार अभियान और अधिक धारदार होने की संभावना है.