☰
Bihar

बिहार के 8 नवनिर्वाचित MLC आज लेंगे शपथ, CM- डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार विधान परिषद को आज 8 नए सदस्य मिल जाएंगे. नवनिर्वाचित सभी 8 सदस्य को आज कार्यकारी सभापति रामवचन राय शपथ दिलाएंगे. विधान परिषद उपभवन सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दोनों उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी तथा विजेंद्र प्रसाद यादव समेत अन्य कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे. नए सदस्यों के शपथ लेने के साथ ही विधान परिषद में नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी.

बता दें कि निवर्तमान 8 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को समाप्त हो गया. इन सीटों के लिए बीते 23 अक्टूबर को मतदान कराया गया था जबकि 27 को मतगणना शुरू हुई थी. नए विधान परिषद सदस्यों में चार स्नातक सीट जबकि चार शिक्षक सीट से निर्वाचित हुए हैं. बता दें कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा, राजद और निर्दलीय के दो दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी जबकि जदयू और जन सुराज पार्टी के एक एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी. अब आज इन सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा जिसके बाद उनका कार्यकाल शुरू हो जाएगा.

TagsBihar